उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

एक माह से पानी को तरसे लोग, राजपुरा में सड़कों पर उतरे नागरिक….

रुद्रपुर – ठंड के मौसम में भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे गुप्ता कम्पाउन्ड समेत राजपुरा क्षेत्र के लोगों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। युवा नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने जलसंस्थान कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं […]

उत्तराखण्ड खेल हरिद्वार

मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 शुरू, खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी में आरक्षण….

हरिद्वार – उत्तराखंड में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने की दिशा में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 का भव्य आगाज हरिद्वार के योगस्थली खेल परिसर में किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने ध्वजारोहण और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में बंद कमरे से दो भाइयों के शव मिलने से सनसनी….

हल्द्वानी – शहर के मुखानी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बचीनगर नंबर-1 इलाके में एक घर के बंद कमरे से दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में बीस सूत्री कार्यक्रम पर मंथन, जनपद को फिर दिलाने की तैयारी प्रथम स्थान….

रुद्रपुर – उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने सोमवार को जिला सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में माह अक्टूबर 2025 की रैंकिंग पर चर्चा करते हुए डी श्रेणी में आए मदों को गंभीरता से लेते हुए […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में महिला नेतृत्व को मजबूती, चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू….

रुद्रपुर – स्थानीय सुशासन को अधिक सशक्त, समावेशी और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में जिला पंचायत सभागार, ऊधम सिंह नगर में चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (Training of Trainers – TOT) कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। यह प्रशिक्षण 22 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित […]

उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

ज्योलीकोट में ड्यूटी पर पुलिस पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार….

नैनीताल – ज्योलीकोट क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में तल्लीताल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना को SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने अक्षम्य बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। घटना 21 दिसंबर की है। ज्योलीकोट […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

जन-जन की सरकार का ज़मीनी असर, बाजपुर शिविर में उमड़ी भीड़….

बाजपुर – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत सोमवार को बाजपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत बरहैनी स्थित प्रगतिशील जूनियर हाईस्कूल में भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा ने की। उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा ने कहा कि यह अभियान सरकार की प्राथमिकता है और शिविर […]

उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

उत्तराखंड में खेल विकास की नई रफ्तार, वेलोड्रम वर्षगांठ पर साइकिल रैली….

उधम सिंह नगर – साइकिल वेलोड्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा उपस्थित रहे। उनके […]

उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

दिल में छेद से लेकर न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट तक, आरबीएसके टीम बी ने बचाई मासूम जिंदगियां….

खटीमा – राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत खटीमा क्षेत्र में कार्यरत आरबीएसके टीम ‘बी’ ने बाल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नागरिक अस्पताल खटीमा से संचालित इस टीम के संगठित और समर्पित प्रयासों से दिल में छेद, हार्ट वाल्व की गंभीर समस्याएं, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और मानसिक रोगों […]

उत्तराखण्ड रुद्रपुर सियासत

अटल के आदर्श और वीर साहिबजादों का बलिदान आज भी प्रेरणास्रोत — भाजपा….

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी, जिला उधम सिंह नगर द्वारा अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में एक गरिमामय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक […]