नैनीताल – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में दर्शन कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल […]
नैनीताल
भीमताल में खराब हुई एम्बुलेंस, पुलिस ने तत्परता दिखाकर पहुंचाई सहायता
भीमताल/नैनीताल – नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए संकट की घड़ी में सहायता पहुंचाई। दिल्ली से पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र की ओर जा रही एक एम्बुलेंस भीमताल मोड़ के पास अचानक खराब हो गई, जिससे उसमें सवार परिजन परेशान हो गए। बताया गया कि एम्बुलेंस में एक महिला […]
ल्वेशाल में विधिक जागरूकता शिविर, न्यायिक अधिकारियों ने लोगों को दी कानूनी जानकारी
नैनीताल – उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के […]
कुमाऊं दौरे पर राज्यपाल,अधिकारियों ने किया स्वागत, विकास कार्यों और सीमांत क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण
नैनीताल – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) शनिवार को लोकभवन नैनीताल पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल के लोकभवन आगमन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर […]
पुलिस कर्मियों की सुविधाओं में सुधार को लेकर SSP नैनीताल सख्त, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं, संसाधनों और पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। […]
नैनीताल पुलिस का चेकिंग अभियान तेज, नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
भवाली – जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत भवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत भवाली […]
धारी ब्लॉक पहुंचे CDO अरविंद पांडे, विकास योजनाओं और कार्यालय व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नैनीताल – मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडे ने बुधवार को विकासखंड धारी का निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकासखंड कार्यालय के सभी पटलों का भौतिक निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद विकासखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक […]
स्कूलों में अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मामला, जिला प्रशासन ने दिखाई सख्ती – दो स्कूलों को नोटिस
हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में निजी विद्यालयों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने दो और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस प्राप्त करने […]
दुर्गम क्षेत्र के स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही पर CDO सख्त, रिपोर्ट डीएम को भेजी
नैनीताल – मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने बुधवार को धारी और भीमताल ब्लॉक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई, जबकि दूसरे विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीडीओ ने सबसे पहले हेड़िया गांव स्थित विद्यालय का […]
कृष्णापुर में भूस्खलन पर कुमाऊं आयुक्त सख्त, बोल्डरों के सुरक्षित निस्तारण के दिए निर्देश
नैनीताल – कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल जनपद के कृष्णापुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भूस्खलन और पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया […]










