उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पूर्व सैनिकों के सम्मान में हल्द्वानी में भव्य आयोजन, जुटेंगे पांच हजार गौरव सेनानी

हल्द्वानी, 8 सितंबर। उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों के सम्मान एवं उनके बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 सितंबर को हल्द्वानी के वाटिका गार्डन में ‘भारतीय सैन्य बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों के गौरव सेनानियों का मिलन समारोह’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रदेशभर से करीब […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हेलीपैड पर जनता से मिले धामी, समस्याएं सुनीं और अफसरों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बुधवार की सुनवाई टली, कंप्यूटर जनरेटेड सूची में 17 सितंबर की तारीख

हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई को लेकर कंप्यूटर जनरेटेड सूची में 17 सितंबर 2026 की तारीख दिखाई दे रही है। ऐसे में प्रकरण से जुड़े पक्षों और क्षेत्रवासियों की निगाहें अब अगली सुनवाई पर टिक गई हैं। रेलवे भूमि से […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रेलवे भूमि मामले पर अगली सुनवाई का इंतजार, बनभूलपुरा में सुरक्षा कड़ी

हल्द्वानी – बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को प्रस्तावित अहम सुनवाई फिलहाल टल गई। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तारीख निर्धारित की है। इससे पहले भी विभिन्न तारीखों पर सुनवाई स्थगित हो चुकी है, जिसके चलते बुधवार की कार्यवाही को लेकर क्षेत्रवासियों और प्रशासन की नजरें […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

न्यायालय की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में सुरक्षा कड़ी, पुलिस बल को दिए निर्देश

हल्द्वानी – रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन की नजर, चोरगलिया में औचक निरीक्षण के दौरान कार्रवाई

हल्द्वानी/चोरगलिया – चोरगलिया स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र का स्वास्थ्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर, समाज कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में पुरुष और महिला दोनों मरीज पाए गए। जांच में संस्था का स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण भी पाया गया। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मंदिर चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, तांबे-पीतल का सामान और नगदी बरामद

हल्द्वानी – मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और अलमारी से रुपये व सामान चोरी करने के मामले का कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी का सामान और 2,808 रुपये […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए एनसीसी कैडेट्स, पुलिस ने बताए सुरक्षा के तरीके

हल्द्वानी – सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रानीबाग स्थित एनसीसी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एनडीपीएस और पॉक्सो मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

हल्द्वानी – न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रोडवेज कर्मचारी परिषद चुनाव में नई टीम का गठन, तीनों प्रमुख पदाधिकारी निर्विरोध

हल्द्वानी – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव सोमवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर कौशल जोशी, मंत्री पद पर दिनेश भंडारी और कोषाध्यक्ष पद पर चंदन सिंह डंगवाल को निर्विरोध नामित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में उमेश भट्ट, मंत्री विजय अधिकारी, मोहम्मद इमरान, […]