उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

हरेला मेले को भव्य बनाने की तैयारी, 10 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

भीमताल – उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक विरासत के प्रतीक हरेला महोत्सव को इस वर्ष भी भीमताल में 16 जुलाई 2026 से पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले को सफल, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए गुरुवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, दिल्ली से सकुशल मिला लापता किशोर

हल्द्वानी/लालकुआं – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने तत्परता और सजगता का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर लापता हुए 17 वर्षीय किशोर को चंद घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की बड़ी […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

आपदा से पहले बड़ा अभ्यास: मुख्यमंत्री धामी ने आधुनिक तकनीक आधारित आपदा प्रबंधन पर दिया जोर

रुद्रपुर – उत्तराखंड में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरुवार को राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

एसआईआर कार्यों की भारत निर्वाचन आयोग ने की पड़ताल, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

रुद्रपुर – फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को जिला सभागार में अधिकारियों, रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे एसआईआर कार्यों का जायजा लिया। बैठक के दौरान आयोग की टीम ने फील्ड में […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

6 मिनट में मौके पर पहुंचीं टीमें, नैनीताल में मॉक ड्रिल ने परखी आपदा से लड़ने की क्षमता

नैनीताल – आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, बाढ़ एवं नदी-नालों के उफान जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद नैनीताल में वृहद मानसून पूर्व मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

बरसाती नदी ने ली एक और जान, कोसी में डूबने से युवक की मौत

गरमपानी – बेतालघाट विकासखंड के सिमलखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नदी से बाहर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

मुख्यमंत्री की निगरानी में नैनीताल में मानसून मॉक ड्रिल, सभी विभागों ने परखी अपनी तैयारियां

नैनीताल – मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने तथा विभिन्न विभागों की आपदा प्रबंधन क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गुरुवार को जनपद नैनीताल में राज्य स्तरीय मानसून आपदा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जनपद के पांच अलग-अलग स्थानों पर आपदा […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

पर्यटकों को मिलेगा शांत माहौल, नैनीताल में 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न पूरी तरह बैन

नैनीताल – नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आयोजित समिति की बैठक में शहर की यातायात […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

भूस्खलन, बाढ़ और सड़क बाधित होने के हालात में प्रशासन ने परखी तैयारी, पांच जगह हुआ मॉकड्रिल

नैनीताल – उत्तराखंड में आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को नैनीताल जिले में बड़े स्तर पर मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, बेतालघाट और लालकुआं में एक साथ पांच अलग-अलग आपदा की काल्पनिक घटनाएं बनाकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

धारी पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

धारी (भीमताल) – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक का दौरा कर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों […]