उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देहरादून में पीएम मोदी का भव्य दौरा, सौगातों के साथ देंगे ‘सफलता का मंत्र’….

देहरादून – प्रधानमंत्री Narendra Modi 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत और बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा इस दौरे को आगामी चुनावों के लिए बेहद अहम मान रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से गणेशपुर हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से उनका काफिला […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर छापा, ओवररेटिंग का बड़ा खुलासा….

हल्द्वानी – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को जिले में मदिरा दुकानों के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कालाढूंगी और लालकुआं क्षेत्र की कई दुकानों में शराब एमआरपी से अधिक दाम पर बेचे जाने (ओवररेटिंग) का मामला सामने आया। […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

तकनीकी सर्विलांस से पकड़ा गया शातिर साइबर फ्रॉड….

हल्द्वानी/नैनीताल – जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर धोखाधड़ी के एक शातिर वारंटी इमरान पुत्र रईस निवासी गदरवास, थाना खोह, जिला डीग (राजस्थान) […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू, मंडलायुक्त खुद उतरे खेत में….

हल्द्वानी – किसानों को बेहतर योजनाओं का लाभ दिलाने और खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) का कार्य शुरू हो गया है। इस पहल की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुमाऊँ मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत स्वयं खेत […]

Uncategorized

गुरुकुल अकैडमी में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने दिए टिप्स….

झनकट – विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुकुल अकैडमी स्कूल, झनकट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर का संचालन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की महिला चिकित्सक डॉ. शैलजा पांडेय एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

मुखानी में दरिंदगी: 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी जेल भेजा गया….

हल्द्वानी – मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती पाए जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले किशोरी की तबीयत […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

अंधा मोड़ बना खतरा: प्रिया बैंड पर लगातार हादसे, आरटीओ ने किया निरीक्षण….

नैनीताल – कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर स्थित प्रिया बैंड (अंधा मोड़) लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। हाल ही में दो टेंपो-ट्रैवलर के पलटने की घटनाओं के बाद प्रशासन हरकत में आया और सोमवार को परिवहन विभाग व लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। आरटीओ […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट….

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत लगभग सभी जिलों में बिजली चमकने और मौसम के अचानक बिगड़ने की संभावना जताई […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

भाजपा स्थापना दिवस पर रुद्रपुर में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश….

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों […]

उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

नैनीताल में नशे के खिलाफ अभियान तेज, स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा….

नैनीताल – जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को प्रभावी बनाने के लिए जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक […]