उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम, टॉपर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की घोषणा

हल्द्वानी – सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को प्राथमिक विद्यालय तल्ली में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण तक सीमित न रखते हुए माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए जागरूकता एवं […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

पार्षद के घर नौकर की करतूत, परिवार को बेहोश कर सोने के आभूषण लेकर फरार

देहरादून – बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में घरेलू सहायक द्वारा कथित तौर पर परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मतगणना टेबल पर विवाद, मतपत्र फाड़ने के आरोप के बाद नैनीताल रोड पर हंगामा

हल्द्वानी – एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार रात अध्यक्ष पद की टेबल पर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि मतगणना में बैठे एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ मतपत्र फाड़ दिए। घटना की सूचना बाहर पहुंचते ही कॉलेज परिसर और मुख्य गेट के बाहर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

सितारगंज कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में हरेकृष्ण मिस्त्री की जीत, सभी पदों के परिणाम घोषित

सितारगंज – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज सिसौना में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में विभिन्न पदों के परिणाम घोषित किए गए। परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ढोल-डीजे की धुन पर जश्न मनाया। अध्यक्ष […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

रामगढ़ के ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री कैड़ा, समस्याओं के समाधान का भरोसा

रामगढ़ – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बोहराकोट, नैकाना, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सुयालगाड़, बड़ेट और बसगांव समेत अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गौलापार स्टेडियम की सुरक्षा मजबूत करने की कवायद, सांसद ने परखी व्यवस्थाएं

हल्द्वानी – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (स्टेडियम) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम को बाढ़ से बचाने के लिए किए गए सुरक्षा कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने बताया कि एसडीएमएफ के तहत स्टेडियम […]

Uncategorized

हल्द्वानी में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी, विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

हल्द्वानी – इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, नैनीताल की ओर से आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हल्द्वानी सांसद अजय भट्ट भी स्टेडियम पहुंचे। सांसद अजय भट्ट ने विभिन्न […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’, महिलाओं और बच्चों को योजनाओं की जानकारी

कालाढूंगी – कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के जयपुर पाडली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

हल्द्वानी – ब्लॉक सभागार हल्द्वानी में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने किया। सेवा संकल्प सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 24 स्टॉल लगाए गए, जहां केंद्र और […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मतदाता पुनरीक्षण का काम अंतिम दौर में, 3 अक्टूबर को जारी होगी सूची

हल्द्वानी – आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सोमवार को एनआईसी कक्ष, तहसील हल्द्वानी में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने […]