Uncategorized

पुलिस ने पच्चीस हज़ार के ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- दिनांक 22/11/2022 को मा0 न्यायालय के आदेशानुसार अन्तर्गत धारा 156(3)सीआरपीसी  वादी मुकदमा शैलेन्द्र कुमार पुत्र चन्दकी राम निवासी विम स्क्वायर सोसाईटी रुद्रपुर जिला ऊधम सिह नगर की तहरीर बाबत प्रतिवादी 1.निहाल सुमन पुत्र स्व0 रवि सुमन 2. सोनाली सुमन पुत्री स्व0 रवि सुमन 3. शिवानी सुमन पुत्री स्व0 रवि सुमन निवासी गण तराई विहार कालोनी फाजलपुर महरौला थाना रुद्रपुर के द्वारा वादी की सैलरी स्लिप , बैंक आई0डी0 , बैंक स्टेटमेन्ट , को धोखे से अपने नाम से कूटरचित तरीके से तैयार कर तथा सभी मूल कागजो को बदलकर  वादी के नाम पर अपना नाम लिखकर धोखाधडी कर इण्डसण्ड बैंक का उप प्रबन्धक बनकर एक्सिस बैंक से 06 लाख रुपये का लोन निकालने तथा गाली गलोज करने व जान से मारने की धमकी देने पर थाना ट्राजिट कैम्प मे मु0 FIR NO-454/22 धारा 420/504/506  IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार पर दिया जोर

 

ईनामी / वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी के परिपेक्ष्य मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिह नगर के पर्यवेक्षण  व पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी नगर महोदय  के निर्देशन मे दिनांक 16/06/2023 को उ0नि0  विपिन जोशी  उ0नि0  कृष्ण गोपाल मठपाल उ0नि0 नीमा बोहरा  HC जगपाल  HC  मनमोहन  कानि0  गुरुवन्त  सिंह के द्वारा फरार चल रहे 25000/- के ईनामी अपराधी  निहाल सुमन  S/o स्व. रवी शंकर सुमन  R/O  तराई विहार कालोनी फाजलपुर महरौला  प्रीत विहार रुद्रपुर ( UDN)  उम्र 27 वर्ष सम्बन्धित FIR NO-454/22 धारा 420/467/468/471/504/506  IPC  चालानी थाना ट्रा0 कैम्प जनपद उधम सिंह नगर  को प्रीत बिहार रुद्रपुर  से  गिरफ्तार किया गया

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर पैदल निकले मुख्य विकास अधिकारी

 

जो काफी समय से फरार चल रहा था अभियुक्त उपरोक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल  रहा था , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु  25000/- का ईनाम घोषित किया गया जिसकी गिरफ्तारी के पूर्व मे भी काफी प्रयास किये जा चूके थे जिसे काफी प्रयासो के बाद गिरफ्तार किया गया दौराने विवेचना अभियोग मे धारा 467/468/471 IPC की बढोत्तरी की गयी है तथा प्रकाश मे आये अभियुक्त रजत सरना पुत्र राजेन्द्र कुमार सरना निवासी ग्राम बासखेडी बेरिया दौलत पोस्ट भजुवानगला थाना केलाखेडा को पूर्व मे ही जेल भेजा जा चूका है अन्य नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है

 

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार पर दिया जोर

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोणार्क ग्लोबल सर्विस माडल कालोनी मे कम्प्यूटर आपरेटर का कार्य करता है अभियुक्त द्वारा फर्जी तैयार किये गये कागजो मे इण्डसण्ड बैंक का उप प्रबन्धक बनकर एक्सिस बैंक से 06 लाख रुपये का लोन लिया गया था । अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।