उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर क्राइम

पुलिस ने हिरासत में ली गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की अपराधिक रूप से अर्जित करोड़ो की संपत्ति…….

ख़बर शेयर करें -

अभियुक्त गैंग लीडर जगरूप सिंह थाना कुंडा उधमसिंहनगर द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को पुलिस ने लिया अपनी हिरासत में।

ग्राम कुंडेश्वरी काशीपुर में 7700 वर्ग फिट भूमि जिसकी बाज़ार मूल्य एक करोड़ चालीस लाख रुपए लगभग।

जसपुर खुर्द में 2640 वर्ग फिट भूमि कीमत लगभग 60 लाख रुपए को पुलिस ने लिया अपनी हिरासत में।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पर्यावरण संरक्षण के नए विचारों पर मिलेगा 1.25 लाख का सहयोग

 

 

उधमसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के आदेशानुसार जनपद में संगठित अपराधियों के विरुद्ध जंग में उधमसिंहनगर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है विगत साल में कई मुकदमों में पंजीकृत अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में देर रात दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत - कार चालक फरार

 

कुंडा क्षेत्र में हाल में ही एक सुदृढ़ जांच प्रक्रिया के बाद अपराध के जरिए इनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण की रिपोर्ट को ज़िलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रेषित किया गया था।

 

ज़िलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई गई। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संपत्ति को जब्त किया गया। जब्त संपत्ति संबंधित तहसीलदार व थानाध्यक्ष के कब्जे में रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, पांच आरोपियों की गिरफ्तारी

संगठित अपराध पर उधमसिंहनगर पुलिस की जंग लगातार रहेगी जारी………