उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में आये कांग्रेसी, कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन……..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-लालकुआं दिल्ली के जंतर-मंतर में बीते एक महीने से धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मंगलवार को कांग्रेसियों ने तहसील प्रांगण में पहुंचकर भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ के बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है साथ ही उन्होंने बृजभूषण सिंह की सांसद सदस्यता खत्म किए जाने की मांग रखी है।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित बीमारी पर कैड़ा सख्त, बोले-स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नहीं

 

बताते चलें कि आज राहुल प्रियंका गांधी सेना की जिला अध्यक्ष मीना जोशी कपिल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार राजीव वर्मा को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि अनेक देशों में भारत का नाम रोशन करने वाले पहलवान पिछले एक महीने से आंदोलित है तथा महिला खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शौषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं

 

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह दिखाएंगे हुनर, 250 स्टाल होंगे आकर्षण का केंद्र

तथा महिला खिलाड़ी कारवाई की मांग कर रही है बावजूद इसके भारत सरकार इस मामले में चुप है जो दुर्भाग्य कि बात है की उन्होंने कहा कि बेटियों को बढ़ावा देने की बात कहने वाली सरकार बेटियों के आंदोलन की अनदेखी कर रही है तथा केन्द्र सरकार अपनी पार्टी के आरोपी सांसद को बचाने के प्रयास करती दिख रही है जिसके चलते मुकदमा तक दर्ज नहीं होने दिया जा रहा है ।

 

यह भी पढ़ें 👉  एक लिंक ने खाली किए बैंक खाते, कमोल शाखा में साइबर ठगी का मामला

उन्होंने कहा कि यदि जल्द कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई एवं उसकी सदस्यता खत्म नहीं की गई और गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी जिम्मेदारी सरकार की होगी।