उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

फायर सीजन को लेकर लालकुआं में किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन……. 

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-अग्निशमन विभाग एवं दुग्ध संघ कर्मियों ने संयुक्त रूप से नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं में मॉक ड्रिल किया इस दौरान आग को कैसे बुझाना है इसको लेकर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा दुग्ध संघ कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई। बताते चलें कि फायर सीजन में आग लगने की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु अग्निशमन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और सरकारी संस्थानों, विद्यालयों में जाकर मॉक ड्रिल के तहत लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कार्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, CDO ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

इसी कड़ी में नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा दुग्ध संघ कर्मियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि फायर सीजन को लेकर विभाग अलर्ट मोड पर है और जगह-जगह जाकर लोगों को आग बुझाने के तरीके बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ लालकुआं में अमोनिया गैस का भंडार है इसके दृष्टिगत यहां भी कर्मचारियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी को मिलेगी नई पहचान, सड़क, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं को लेकर सीएम की बड़ी घोषणाएं

वही निर्धारित संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने उनके कर्मचारियों को मॉक ड्रिल के तहत आग से बचाव हेतु ट्रेनिंग दी है और यह अच्छा प्रयास है साथ ही टीम ने यहां रखे सेफ्टी उपकरण भी देखें और कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं जिसका पालन किया जा रहा है