हल्द्वानी-हल्द्वानी की बरसाती नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि शव नहर के अंदर गंदगी में पड़ा था। शव को देख कर आसपास के लोगो में सनसनी फ़ैल गई वहीँ शव की शिनाख्त की गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान विवेक कुमार निवासी दमुवाढूंगा के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें 👉 हीटवेव को देखते हुए स्कूलों की नई टाइमिंग जारी, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय
पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


