उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

 जेल में साफ-सफाई व कैदियों के लिए विभिन्न सुविधाओ को देखकर कैलाश गहतोड़ी ने थपथपाई जेलर की पीठ…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने जेल में साफ-सफाई व कैदियों के लिए विभिन्न सुविधाओं को देखकर जेलर की पीठ थपथपाई। हल्द्वानी जेल के  निरीक्षण पर पहुंचे वन विकास निगम के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 1 साल में जेल में बहुत अच्छा कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट दे रही छात्राओं में अचानक मची भगदड़ जैसी स्थिति, एक छात्रा के चीखने के बाद फैली अफवाह

 

उन्होंने कहा कि लगता ही नहीं कि वह जेल में आए हैं और कहा कि स्वच्छता के मामले में जेल मेरे घर से भी ज्यादा स्वच्छ है। जेल के बैरक सहित शौचालय आदि सभी व्यवस्था एक दम चकाचक नजर आईं। वहीं उन्होंने जाते-जाते जेलर साहब के रिटायरमेंट के बाद भी उनके कार्यकाल बढ़ाने की बात कह डाली।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण उद्यमिता को पंख देने की पहल, धारी में छह गांवों में लगी चौपाल; 105 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

 

वही आपको बता दें जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा का कहना है कि 535 बंदी की क्षमता वाली जेल में अभी 1800 बंदी रह रहे हैं और एक एंबुलेंस की आवश्यक्ता है जिसके लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जलागम योजनाओं की समीक्षा में मंत्री कैड़ा का जोर, नदियों के पुनर्जीवीकरण से लेकर ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर फोकस