उत्तराखण्ड किच्छा क्राइम

मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी युवक पर पॉक्सो में मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

किच्छा – किच्छा कोतवाली क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का गंभीर मामला सामने आया है। चिकित्सकीय जांच में किशोरी के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय से लेकर स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं तक, खन्स्यू शिविर में एक मंच पर मिलीं सुविधाएं

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक का उनके घर आना-जाना था और वह उन्हें बुआ कहकर बुलाता था। महिला के अनुसार, उनकी बेटी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थी। उसका लगातार उपचार कराया जा रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यापक तैयारी, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक होगी सघन जांच

इसके बाद तीन-चार दिन पहले किशोरी की जांच कराई गई, जिसमें उसके छह माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। मां ने आरोप लगाया कि युवक ने किशोरी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।