उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

जरूरतमंद बेटियों के सपनों को दे रही नई उड़ान, पुनर्नवा महिला समिति ने कराया 29 जोड़ों का विवाह

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह का सपना साकार करने की दिशा में पुनर्नवा महिला समिति लगातार सराहनीय पहल कर रही है। इसी क्रम में रविवार को हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक मंच में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 29 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

विवाह समारोह में पंडित पंकज जोशी और उनके सहयोगियों ने विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराईं। इस दौरान वर-वधू के परिजनों और उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा। समारोह में शामिल अधिकांश कन्याएं हल्द्वानी क्षेत्र की थीं, जबकि वर हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  गट्टे-बतासे और खिलौनों से चमकी महिलाओं की किस्मत, दो त्योहारों में 90 हजार का मुनाफा

कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व मेयर जोगिंदर रौतेला, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी और कौस्तुभ चंदोला सहित कई गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

2009 से अब तक 450 से अधिक कन्याओं के हाथ किए पीले

यह भी पढ़ें 👉  आंचल उत्पादों की नई कीमतें घोषित, क्रीम पर सबसे ज्यादा 50 रुपये की बढ़ोतरी

समिति की अध्यक्ष लता बोरा ने बताया कि पुनर्नवा महिला समिति वर्ष 2009 से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है। संस्था अब तक 450 से अधिक कन्याओं का विवाह करा चुकी है। उन्होंने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए घर-गृहस्थी का आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उन्हें वैवाहिक जीवन की शुरुआत में सहारा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हर परिवार की भागीदारी से सफल होगी जनगणना, मंत्री कैड़ा ने किया स्व-गणना का आह्वान

इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया, उपसचिव मंजू बनकोटी, सदस्य रेखा रावत और अंजना बोरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।