उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, हल्द्वानी के वार्डों में औचक जांच अभियान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह नगर आयुक्त आशिमा गोयल के नेतृत्व में निगम की पांच अलग-अलग टीमों ने विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सफाई कर्मचारी और सफाई नायक अपने निर्धारित कार्यस्थलों से अनुपस्थित पाए गए।

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने स्वयं वार्ड संख्या 3, 4 और 6 का निरीक्षण किया। वहीं, नगर निगम के अन्य अधिकारियों की चार टीमों ने वार्ड संख्या 11, 17, 18, 25, 26, 27, 34, 36, 37, 57, 58 और 60 में सफाई व्यवस्था तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी को मिलेगी नई पहचान, सड़क, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं को लेकर सीएम की बड़ी घोषणाएं

अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारियों और सफाई नायकों की अनुपस्थिति सामने आने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि सभी सफाई कर्मचारी और सफाई नायक निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर पहुंचें और पूरी कार्यावधि में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति दर्ज कराना भी अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा, अलग-अलग मामलों में थे न्यायालय से वांछित”

सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर की छवि से सीधे जुड़ी है। स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गट्टे-बतासे और खिलौनों से चमकी महिलाओं की किस्मत, दो त्योहारों में 90 हजार का मुनाफा

उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे। निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जा सके।