उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

झनकइया में चायवाले की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, आम लोगों से किया सीधा संवाद

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के कार्यक्रमों और जनसंपर्क के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार सुबह एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। झनकइया में शंकर राय की चाय की टपरी पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से चाय बनाई। इसके बाद उन्होंने न केवल स्वयं चाय का आनंद लिया, बल्कि वहां मौजूद स्थानीय लोगों और आम नागरिकों को भी अपने हाथों से चाय परोसी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा, अलग-अलग मामलों में थे न्यायालय से वांछित”

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच चाय बनाते और पिलाते देख दुकान पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने उनके सहज, मिलनसार और आमजन से जुड़ाव रखने वाले इस अंदाज की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन तक लोक संस्कृति और पर्यटन का उत्सव बनेगा भीमताल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

चाय पीने के दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों, युवाओं और स्थानीय लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना, उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।