उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

लालकुआं में ऑपरेशन प्रहार का असर, न्यायालय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ और न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वारंटियों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में अब तक 33 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में दोनों वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के दुर्गम जंगलों में दिन-रात तलाश, अर्णव की बरामदगी के लिए संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामू पुत्र विशन धारी, निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी, लालकुआं तथा जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर, निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं के रूप में की है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली की रात रेस्टोरेंट में भड़की आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाली स्थिति

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़), उप निरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।