उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

नोटिस को किया नजरअंदाज, लेंटर डालने की तैयारी के बीच प्रशासन ने भवन पर चलाया बुलडोजर

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – शहर के प्रीत विहार क्षेत्र में सीलिंग की जमीन पर कथित तौर पर अवैध निर्माण किए जाने के मामले में मंगलवार को तहसील प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। पहले से नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  स्थानीय पकवानों का स्वाद लेने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, टिफिन की चिंता ने खींचा लोगों का ध्यान

जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार में सीलिंग की जमीन पर भवन का निर्माण कराया जा रहा था। तहसील प्रशासन की ओर से पहले ही निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। मंगलवार को भवन पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रैकूना में आग ने उजाड़ दी वेदप्रकाश की गृहस्थी, पूरा मकान राख; मंत्री कैड़ा ने मुआवजे के दिए निर्देश

बुलडोजर चलते ही मौके पर मची अफरातफरी

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच मकान मालिक अचानक बेहोश हो गया। उसकी हालत को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कुछ देर के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी से बंगाल और कर्नाटक तक चला पुलिस का अभियान, 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद

मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम तैनात

घटना के दौरान मौके पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौजूद रही। प्रशासन की कार्रवाई के चलते क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।