उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

यूपी से बंगाल और कर्नाटक तक चला पुलिस का अभियान, 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की मोबाइल ऐप सेल और साइबर टीम ने जुलाई से 4 नवंबर 2026 तक अलग-अलग ब्रांड के 250 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। लंबे समय से अपने खोए हुए फोन का इंतजार कर रहे लोगों को मोबाइल वापस मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने नैनीताल पुलिस और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का आभार जताया।

एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने चलाया अभियान

पुलिस के अनुसार, जुलाई से 4 नवंबर 2026 के बीच नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप तथा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की परेशानी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, राज्यमंत्री भावना मेहरा का दोटूक संदेश

एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) की प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। टीम ने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर के जरिए सीईआईआर पोर्टल पर उनकी सक्रियता का पता लगाया और तकनीकी जानकारी के आधार पर बरामदगी की कार्रवाई की।

कई राज्यों से खोज निकाले गए मोबाइल

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए। कुल 250 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए।

यह भी पढ़ें 👉  11वें दीक्षांत समारोह को लेकर यूओयू में मंथन, कुलपति प्रो. लोहनी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

आईफोन से लेकर सैमसंग तक, ये फोन हुए बरामद

पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन में विभिन्न कंपनियों के हैंडसेट शामिल हैं—

मोबाइल ब्रांड संख्या
आईफोन 7
सैमसंग 40
ओप्पो 58
वनप्लस 13
रियलमी 19
वीवो 45
मोटोरोला 7
नोकिया 1
इनफिनिक्स 7
रेडमी 23
पोको 17
आईक्यू 8
टेक्नो 2
आईटेल 3
कुल 250
यह भी पढ़ें 👉  3.81 करोड़ की दूध खरीद पर दुग्ध उत्पादकों को मिला 29.39 लाख का बोनस

इन सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।

मोबाइल रिकवरी टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।