उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

त्योहारों से पहले पशुपालकों की बल्ले-बल्ले, बिंदुखत्ता में बंटा 42.46 लाख का बोनस

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष बोनस की राशि मिलने से पशुपालकों में खुशी की लहर है।

पशुपालकों की मेहनत का सम्मान है बोनस : मुकेश बोरा

कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता है। पशुपालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनकी मेहनत से ही दुग्ध संघ की गतिविधियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं। उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि बोनस वितरण पशुपालकों की मेहनत का सम्मान है। इससे दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। संघ सहकारी समितियों को मजबूत बनाने और उत्पादकों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय मदद, देरी पड़ सकती है भारी

छह दुग्ध समितियों में बांटी गई बोनस राशि

कार्यक्रम के दौरान बिंदुखत्ता क्षेत्र की रावत नगर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, खुरियाखत्ता तृतीय, चित्रकूट तथा तिवारी नगर प्रथम दुग्ध समितियों में बोनस वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब सड़कों पर नहीं गूंजेगी मॉडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज, पुलिस का अभियान तेज

समितियों की प्रगति का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

कार्यक्रम में संघ की ओर से तैयार समिति प्रगति विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 तथा 1 अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के माध्यम से समितियों की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सहायक प्रबंधक (स्टोर) मोहन चंद जोशी, एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूरन मिश्रा, गोपाल दत्त और मोनू कुमार सहित विभिन्न दुग्ध समितियों की प्रबंध कमेटियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहे।