उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

3.81 करोड़ की दूध खरीद पर दुग्ध उत्पादकों को मिला 29.39 लाख का बोनस

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं/हल्द्वानी – धनतेरस और दीपावली से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में तीन दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल 29 लाख 39 हजार 104 रुपये का बोनस वितरित किया गया। तीनों समितियों में कुल 3 करोड़ 81 लाख 41 हजार 440 रुपये की दुग्ध खरीद के आधार पर बोनस का वितरण किया गया। त्योहार से पहले बोनस मिलने पर दुग्ध उत्पादकों ने खुशी जताते हुए संघ अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, योजनाओं का नियमित आकलन करें विभाग: रामपाल सिंह

रामपुर रोड स्थित बेड़ा पोखरा, कालाढूंगी की कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। बेड़ा पोखरा समिति में 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 891 रुपये की दुग्ध खरीद पर 13 लाख 94 हजार 748 रुपये का बोनस दिया गया। कमोला समिति में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की दुग्ध खरीद पर 10 लाख रुपये तथा दोहनिया समिति में 1 करोड़ 14 लाख 89 हजार 549 रुपये की दुग्ध खरीद पर 5 लाख 44 हजार 356 रुपये का बोनस वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच मुकदमों का हवाला देकर समीर खान पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई

दुग्ध उत्पादकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है संघ: मुकेश बोरा

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग, संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। पशुपालकों की मेहनत का सम्मान करने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की असली ताकत है। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके हितों को प्राथमिकता देना संघ की जिम्मेदारी है।

अधिक दूध उत्पादन करने वाले पशुपालक सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान अधिक दूध उपलब्ध कराने वाले दुग्ध उत्पादकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं, कमोला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में वर्ष 2025-26 की 49वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक भी आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें : डॉ. गांधी

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हेमंती राणा, एसपी सिंह, बचे सिंह, शेखर जोशी, विनोद चंद्र बेलवाल, सचिव हीरा सिंह गंगोला, दयाकिशन सुयाल, संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा दुग्ध संघ के पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू और एफओ शांति कोरंगा सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।