उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बेस अस्पताल में साफ-सफाई और मशीनों के रखरखाव पर सांसद ने जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति, चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों के रखरखाव और मरीजों के तीमारदारों को होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने और सभी चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम-नैनीताल में यातायात व्यवस्था पर पुलिस की नजर, नियमों के पालन की अपील

मरीजों और तीमारदारों की सुनी समस्याएं

अजय भट्ट ने अस्पताल में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों ने उपचार और अस्पताल की सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां बताईं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सांसद ने मौके पर ही नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

सांसद ने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी से बचाने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, योजनाओं का नियमित आकलन करें विभाग: रामपाल सिंह

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।