उत्तराखण्ड ज़रा हटके भवाली

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, शिक्षक को बीईओ कार्यालय से किया अटैच

ख़बर शेयर करें -

भवाली – नगर पालिका क्षेत्र के श्यामखेत स्थित जूनियर हाईस्कूल में तैनात एक शिक्षक पर बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों के साथ शराब के नशे में अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगे। शिक्षक के शराब पीकर विद्यालय पहुंचने की सूचना मिलने पर अभिभावक भी स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी शिक्षा विभाग एवं पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत: 14 वर्षीय जतिन ने तोड़ा दम, सदमे में मां ने नदी में कूदकर दी जान

सूचना मिलने पर भवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, विद्यार्थियों ने शिक्षक पर शराब के नशे में उनके साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए। घटना के बाद कुछ विद्यार्थियों में भय का माहौल होने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीताबनी रोड पर आने वाला था अवैध लीसा, टेढ़ा बैरियर पर पकड़ा गया कैंटर

मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रारंभिक शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि अभिभावकों की ओर से शिक्षक के शराब के नशे में विद्यालय आने और विद्यार्थियों के साथ अभद्रता करने की शिकायत की गई है।

उन्होंने बताया कि शिक्षक को फिलहाल खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने पुलिस को फोन कर कहा- पत्नी की हत्या कर दी, मौके पर मिला महिला का शव

शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।