नैनीताल – ऐतिहासिक मां नंदा-सुनंदा महोत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले नैनीताल पुलिस बल, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और अन्य सहयोगियों का एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने आभार व्यक्त किया।
महोत्सव के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी गई।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय से महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। उन्होंने महोत्सव के दौरान सहयोग और जिम्मेदारी निभाने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं संस्था का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही किसी बड़े आयोजन को सुरक्षित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महोत्सव के दौरान स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से मिले सहयोग ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नैनीताल पुलिस की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि “आप सभी का सहयोग—नैनीताल की सुरक्षा एवं व्यवस्था की शक्ति है।”

