उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

प्लास्टिक को ना, जूट बैग को हां: नंदा देवी महोत्सव में ‘सेल्फी विद जूट बैग’ अभियान

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद नैनीताल की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के स्थान पर जूट और कपड़े के पर्यावरण-अनुकूल बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी से अब तक सड़क का इंतजार, नदगल में आखिर शुरू हुआ मोटर मार्ग

अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने हस्तनिर्मित जूट और कपड़े के आकर्षक बैगों की प्रदर्शनी लगाई। इस पहल के जरिए स्थानीय महिलाओं के हस्तशिल्प और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को जूट एवं कपड़े के बैग के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नगर पालिका का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए सामूहिक भागीदारी बढ़ाना रहा।

नगर पालिका की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें और खरीदारी सहित दैनिक जरूरतों के लिए जूट व कपड़े के बैग को प्राथमिकता दें। साथ ही मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नैनीताल की झील, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों पर शिकंजा, सितारगंज पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

अभियान में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।