उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एनडीपीएस और पॉक्सो मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब माफिया पर आबकारी विभाग की नजर, कलियावाला-खाईखेड़ा में दबिश

गिरफ्तार आरोपियों में मो. शमशाद (25) पुत्र अनवार हुसैन, निवासी रूपपुर, थाना शहजाद नगर, तहसील मिलक, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी जोशी बिहार, गौजाजाली, बनभूलपुरा शामिल है। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 87/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या 310/2021 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज है।

दूसरा गिरफ्तार वारंटी मोन्टी (26) पुत्र लाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा है। उसके खिलाफ सीसी संख्या 32/2026 एवं एफआईआर संख्या 29/2026 में बीएनएस की धारा 75(1)(i)/333 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला संबंधित है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, स्टार नाइट में कलाकारों ने मोहा मन

पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए एनसीसी कैडेट्स, पुलिस ने बताए सुरक्षा के तरीके

पुलिस टीम ने दबोचे वारंटी

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, कांस्टेबल लक्ष्मण राम और कांस्टेबल मो. यासीन शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।