उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

रोडवेज कर्मचारी परिषद चुनाव में नई टीम का गठन, तीनों प्रमुख पदाधिकारी निर्विरोध

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव सोमवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर कौशल जोशी, मंत्री पद पर दिनेश भंडारी और कोषाध्यक्ष पद पर चंदन सिंह डंगवाल को निर्विरोध नामित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया में उमेश भट्ट, मंत्री विजय अधिकारी, मोहम्मद इमरान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र मंत्री, आरक्षण क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल की मौजूदगी रही। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए एनसीसी कैडेट्स, पुलिस ने बताए सुरक्षा के तरीके

नई कार्यकारिणी में प्रथम उपाध्यक्ष अमर पाल सिंह, द्वितीय उपाध्यक्ष राजीव भट्ट, प्रथम संयुक्त मंत्री रमेश कपिल, द्वितीय संयुक्त मंत्री नवीन पांडे, संगठन मंत्री अनंत अग्रवाल और संप्रेषक नंदी देवी को जिम्मेदारी दी गई।

क्षेत्रीय सदस्यों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

क्षेत्रीय सदस्यों के रूप में उमेश चंद जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, तारा देवी और शबाब अली को शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस सतर्क, नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित करने के निर्देश

कार्यकारी सदस्यों में करण कुमार, पंकज पुरी, प्रियांशु सिंह, अनिल डालाकोटी, आनंदी शुक्ला, मंजू गौतम, विवेक कुमार, अबरार अहमद, ललित भट्ट, रितु कनौजिया, गगन जोशी, हरेंद्र सिंह और नवीन बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बारिश बनी चुनौती, डीएम ने दिए तत्काल राहत-बचाव की तैयारी के निर्देश

चुनाव कार्यक्रम में रुद्रपुर डिपो से शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह बोरा और गिरीश चंद्र दानी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने तथा रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।