उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

जनसमस्याओं को लेकर गंभीर सांसद अजय भट्ट, अधिकारियों से कहा—तत्काल करें समाधान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने सोमवार को हल्द्वानी के बच्चीनगर स्थित आवास पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें 👉  शराब माफिया पर आबकारी विभाग की नजर, कलियावाला-खाईखेड़ा में दबिश

सांसद अजय भट्ट ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हर घर पहुंचेगी मेडिकल टीम, ज्योलीकोट में बीमारी रोकने को प्रशासन ने झोंकी ताकत

क्षेत्रवासियों ने सड़क, विकास कार्यों और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े विभिन्न विषय सांसद के सामने रखे। सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

अजय भट्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  म्यूल खातों का जाल बिछाकर करोड़ों का खेल, नैनीताल पुलिस ने साइबर गिरोह दबोचा

इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने सांसद को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने पर धन्यवाद भी दिया।