उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण में चोरगलिया पुलिस की बड़ी पहल, 88 मामलों से जुड़े माल का हुआ निस्तारण

ख़बर शेयर करें -

चोरगलिया – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर थाना चोरगलिया पुलिस ने लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण की दिशा में बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय हल्द्वानी एवं नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 88 माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के नाम पर महिला की मौत का आरोप, नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार

निस्तारण प्रक्रिया के दौरान क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद, अभियोजन अधिकारी हल्द्वानी भानुप्रसाद कोठारी, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी धीरेन्द्र सिंह बिष्ट तथा थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा की मौजूदगी में कुल 45 माल मुकदमाती को नष्ट किया गया।

नष्ट किए गए माल में आईपीसी से संबंधित पांच, पोक्सो अधिनियम के चार तथा आबकारी अधिनियम से संबंधित 36 माल शामिल रहे।

43 आबकारी मालों का फोटोशेशन

इसके अलावा आबकारी अधिनियम से संबंधित 43 माल मुकदमाती का न्यायालय के आदेशानुसार फोटोशेशन किया गया। नियमानुसार नमूना माल एवं पेनड्राइव सुरक्षित रखने के बाद शेष माल को नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में एसपी सिटी ने कसी लगाम, समयबद्ध कार्रवाई के आदेश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण की यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ थानों में लंबे समय से लंबित माल के त्वरित निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी नियमानुसार जारी रखी जाएगी।