उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी को CGHS में एम्पेनलमेंट; विशेषज्ञ उपचार होगा कैशलेस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – कुमाऊं क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल को केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के अंतर्गत आधिकारिक रूप से एम्पेनलमेंट मिल गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इसके साथ ही चंदन हॉस्पिटल कुमाऊं क्षेत्र का पहला मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बन गया है, जहां पात्र CGHS लाभार्थी निर्धारित नियमों के तहत कैशलेस चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गूंजेगा एकता का संदेश, सीडीओ ने दिए आयोजन के निर्देश

CGHS के अंतर्गत एम्पेनलमेंट मिलने के बाद केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स एवं अन्य पात्र लाभार्थी निर्धारित CGHS नियमों और पात्रता के अनुसार अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिटी उपचार करा सकेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

चंदन हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने का अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया है। CGHS के तहत उपचार की सुविधा मिलने से कुमाऊं क्षेत्र में रहने वाले पात्र लाभार्थियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर के शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि CGHS एम्पेनलमेंट अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे कुमाऊं क्षेत्र के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं कैशलेस रूप में उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नहर में शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निकाला बाहर

उन्होंने कहा कि अस्पताल मरीज-केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा CGHS के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पालन करते हुए लाभार्थियों को उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर वन प्रभाग में श्रमदान और पौधरोपण

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पात्र CGHS लाभार्थी निर्धारित नियमों एवं अनुमोदन प्रक्रिया के तहत चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में कैशलेस चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।