उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, 122 एंकर का काम पूरा; 51 में से 36 पाइलिंग भी हुई पूरी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल की प्रमुख मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य को प्रशासन ने गति दे दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि मॉल रोड नैनीताल की लाइफलाइन है और शहर में आमजन एवं पर्यटकों की आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इसके पुनर्निर्माण में गुणवत्ता और मजबूती से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि मॉल रोड को मजबूत एवं लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए टीएचडीसी द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराया गया। विशेषज्ञों की राय और तकनीकी अध्ययन के आधार पर नए डिजाइन के अनुरूप पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को मिलेगा खेलों का बड़ा मंच, मोदी मैदान में 23 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम

122 एंकर और ग्राउंडिंग का काम पूरा

वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुसार मॉल रोड के पुनर्निर्माण के लिए निर्धारित 122 एंकर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही ग्राउंडिंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

वहीं, वर्तमान में पाइलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। कुल 51 पाइलिंग में से अब तक 36 पाइलिंग पूरी की जा चुकी हैं। पाइलिंग का कार्य पूरा होने के बाद स्लैब निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के कांस्टेबल ने संवारा साले का भविष्य, अनुज पंत ने हासिल की बड़ी कामयाबी

गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पुनर्निर्मित मॉल रोड लंबे समय तक टिकाऊ रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में नाबालिग के साथ दरिंदगी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।