उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

पंजा कुश्ती के अखाड़े में एसएसपी अजय गणपति का जलवा, विश्व विजेता खिलाड़ी दलजीत गोराया को मुकाबले में दी शिकस्त

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल मैच में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने शानदार खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता पंजा कुश्ती खिलाड़ी दलजीत सिंह गोराया को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया।

दोनों के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एसएसपी अजय गणपति ने पूरे आत्मविश्वास और दमखम के साथ मुकाबला करते हुए दलजीत सिंह गोराया को शिकस्त दी। एसएसपी की जीत के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर गांव की सड़क का मामला पहुंचा सांसद अजय भट्ट तक, सचिव वन से की बात

खेल भावना और फिटनेस की हुई सराहना

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसएसपी अजय गणपति के मुकाबले ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी फिटनेस, खेल के प्रति रुचि और मैदान पर दिखाई गई खेल भावना की मौजूद लोगों ने सराहना की।

एसएसपी और विश्व विजेता खिलाड़ी के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पुलिस अधिकारी का खेल प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से हिस्सा लेना युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित बीमारी पर कैड़ा सख्त, बोले-स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नहीं

आयोजकों ने कहा कि पुलिसकर्मियों को खेलों से जोड़ना न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी बढ़ावा मिलता है।