उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

घेराबंदी होते ही पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल/रामनगर – नैनीताल और रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान जंगल में छिपे बदमाश चंदन सागर ने घेराबंदी किए जाने पर पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में भय का माहौल बनाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले चंदन सागर की तलाश में पुलिस टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान वह हाथीबगड़ वन विभाग चेकपोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया। पुलिस टीम ने जंगल में उसकी घेराबंदी शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  आंचल परिवार का देशप्रेम दिखा 705 समितियों में, शान से फहराया राष्ट्रीय ध्वज

घेराबंदी के दौरान बदमाश ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की ओर से कई राउंड गोलियां चलाए जाने से पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को चारों ओर से घेरा गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चोरी से एनडीपीएस तक के मामलों में वांछित पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

15 मुकदमे दर्ज, गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चंदन सागर के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ की दहशत से पढ़ाई और रोजी-रोटी दोनों संकट में, तीन स्कूल बंद

मुठभेड़ की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में भी हलचल बढ़ गई। पुलिस ने जंगल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी तथा पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

SSP का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।