उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

नहर में शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने निकाला बाहर

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – टांडा चौराहे के पास बुधवार को सिंचाई नहर में एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में नाबालिग के साथ दरिंदगी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार बुधवार को टांडा चौराहे के पास सिंचाई नहर में कुछ लोगों ने एक युवक का शव बहते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद ग्राम प्रधान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  साइकिल सवार से मोबाइल झपटा, पुलिस ने आरोपी को फोन समेत पकड़ा

शव काफी सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल सब्बार ने बताया कि शव बाहर निकाले जाने के बाद आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में हाल में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शव नहर में कहां से और किन परिस्थितियों में पहुंचा। शिनाख्त होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  15 बड़े फैसलों पर कैबिनेट की मुहर, उत्तराखंड में विकास को मिली नई रफ्तार