उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

बाल संरक्षण अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, अधिकारों और सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के निर्देशानुसार बुधवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर खुले तार बने थे हादसे का खतरा, प्रशासन की फुर्ती से टला बड़ा जोखिम

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, मानव तस्करी की रोकथाम एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने छात्राओं को बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है तथा शिक्षा और स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 का तत्काल उपयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता अभियान बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करीबी दोस्त ने रची मौत की साजिश, लकड़ी, ईंट और रस्सी से की निर्मम हत्या