उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

विकास भवन में एफपीओ की समीक्षा, रोजगार और कृषि विपणन को मिलेगा नया विस्तार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सोमवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफपीओ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय रोजगार सृजन और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) सहित जनपद के सभी एफपीओ के प्रतिनिधि एवं स्टाफ मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान सीडीओ ने कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने, उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बुधवार की सुनवाई टली, कंप्यूटर जनरेटेड सूची में 17 सितंबर की तारीख

उन्होंने एफपीओ को विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के निर्देश दिए। साथ ही चयनित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने, अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने तथा प्रत्येक माह नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में एफपीओ को बी-टू-बी (बिजनेस टू बिजनेस) विपणन से जोड़ने और नए बाजार उपलब्ध कराने पर भी विशेष बल दिया गया, ताकि किसानों के उत्पादों को बेहतर मूल्य मिल सके और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल मार्ग पर अचानक गिरा मलबा, टैक्सी सवारों की बाल-बाल बची जान

दलिया यूनिट के संचालन पर बनी रणनीति

समीक्षा बैठक के बाद जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) एवं एफपीओ प्रबंधकों के साथ प्रस्तावित दलिया यूनिट के संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यूनिट की स्थापना, संचालन व्यवस्था, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन रणनीति तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से ज्योलिकोट में बढ़ी जांच, 43 लोगों की सचल वाहन से स्क्रीनिंग

इसके अलावा विभिन्न विभागों और संबंधित हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दलिया यूनिट को समयबद्ध ढंग से संचालित करने की कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी एफपीओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।