उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

शाम ढलते ही पत्थरबाजी से सहमे लोग, कुमाऊं आयुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – तल्लीताल क्षेत्र के जिला पंचायत मार्ग पर पिछले कई दिनों से हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को मामले की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, राजेश चन्दोला, निवासी जीवाजी कॉटेज कम्पाउंड, तल्लीताल, जिला पंचायत के पास, ने आयुक्त कुमाऊं मंडल को एक लिखित शिकायत सौंपकर बताया कि पिछले आठ से दस दिनों से प्रतिदिन शाम करीब सात बजे कुछ शरारती एवं अराजक तत्व जिला पंचायत मार्ग स्थित भवनों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। लगातार हो रही इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग सक्रिय, ईवीएम और वीवीपैट का सत्यापन पूरा

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पत्थरबाजी की एक घटना में सुधीर भट्ट, पुत्र महेन्द्र चन्द्र भट्ट, निवासी उक्त क्षेत्र, घायल हो गए। इसके अलावा घटनाओं के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस के दो सिपाहियों को भी पत्थर लगने की सूचना है।

मामले का संज्ञान लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का परीक्षण किया जाए। साथ ही तकनीकी माध्यमों का भी उपयोग करते हुए घटना में शामिल अराजक तत्वों की पहचान सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी चौकस निगरानी