उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग सक्रिय, ईवीएम और वीवीपैट का सत्यापन पूरा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद नैनीताल को 1000 कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं 700 वीवीपैट (वीवीपैट) इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें प्राप्त हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप इन मशीनों को हल्द्वानी स्थित ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में बिहार के पश्चिमी चंपारण जनपद से नैनीताल के लिए ईवीएम मशीनें आवंटित की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दो माह से महिला का पीछा कर रहा था आरोपी, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

उन्होंने बताया कि सभी मशीनों को जीपीएस युक्त वाहनों के माध्यम से ट्रैकिंग सिस्टम की निगरानी में सुरक्षित रूप से जनपद तक पहुंचाया गया। आगमन के बाद मशीनों का विवरण निर्वाचन विभाग के इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस में दर्ज किया गया तथा आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार उनकी स्कैनिंग और सत्यापन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई।

निर्वाचन विभाग ने बताया कि सभी कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हल्द्वानी स्थित ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया। मशीनों के भंडारण की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार

वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। वहीं वेयरहाउस की चाबियां नियमानुसार कोषागार में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से सुरक्षित रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर हरियाली और संस्कृति का संदेश, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मेले का उद्घाटन

निर्वाचन विभाग के अनुसार विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम मशीनों का सुरक्षित भंडारण, सत्यापन और निगरानी की सभी प्रक्रियाएं आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी की जा रही हैं, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय ढंग से संपन्न कराए जा सकें।