उत्तराखण्ड ज़रा हटके भवाली

कुछ ही समय में बरामद हुआ गुम मोबाइल,पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

ख़बर शेयर करें -

भवाली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक गुम मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, बनभूलपुरा में चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार भवाली निवासी अमित कुमार, पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद, का मोबाइल फोन क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने की सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और सक्रिय कार्रवाई के चलते मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में भेजे जाने वाले राशन पर प्रशासन की पैनी नजर, कमलुवागांजा गोदाम में चावल की गुणवत्ता जांची

मंगलवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान ने बरामद मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी अमित कुमार को सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर अमित कुमार ने नैनीताल पुलिस एवं कोतवाली भवाली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित, ईमानदार और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना की।

जनपद पुलिस का कहना है कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और गुम हुई संपत्ति की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  होम स्टे में गर्म पानी की सुविधा नहीं मिली, भीमताल में सात संचालकों को नोटिस; तीन इकाइयों पर जुर्माना