उत्तराखण्ड क्राइम हल्दुचौड़ हल्द्वानी

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. के अभियान को मिली सफलता, नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को 24 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपदभर में नशा तस्करों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में थाना मुखानी पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस ने बरामद की भोटिया पड़ाव से चोरी हुई स्कूटी, शातिर युवक गिरफ्तार

दिनांक 24 जून 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 24 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंचल सक्सेना उर्फ चन्दू पुत्र बाबू सक्सेना, निवासी रैंबो पब्लिक स्कूल के पास, नारायण नगर, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गांवों के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी, मंत्री भरत चौधरी ने अधिकारियों को सौंपा सख्त रोडमैप

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 91/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से बरामद नशीले इंजेक्शनों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इन इंजेक्शनों को कहां से लाता था और किन लोगों तक इनकी आपूर्ति करता था।

यह भी पढ़ें 👉  खेरोला-खड़की सड़क बनेगी, लुगड़-पातीजाला मार्ग होगा चकाचक; मंत्री कैड़ा ने दी सौगात

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपा जोशी (प्रभारी चौकी आरटीओ), कांस्टेबल रोहित कुमार तथा कांस्टेबल रवींद्र खाती शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।