उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

जनहित और विकास के मुद्दों पर मुख्यमंत्री धामी और सांसद अजय भट्ट की महत्वपूर्ण बैठक

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की नजर से बच नहीं पाया वारंटी, बनभूलपुरा पुलिस ने घर से दबोचा

बैठक के दौरान सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने से संबंधित विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई अभियान के बीच अतिक्रमण पर गरजे महापौर, बोले- सार्वजनिक रास्ते खाली कराएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के बीच प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

सांसद अजय भट्ट ने प्रदेश के विकास कार्यों के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सरकार जनहित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है और क्षेत्रीय समस्याओं का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे फैक्ट्री कर्मी की मौत, जांच शुरू