उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी आवास पर लगा जनता दरबार, सांसद अजय भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर क्षेत्र से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सांसद से मिलने पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों को सांसद अजय भट्ट के समक्ष रखा। लोगों ने क्षेत्रीय विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व DGP बीडी खर्कवाल को पुलिस का गार्ड ऑफ ऑनर, चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार

सांसद अजय भट्ट ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा।

इस अवसर पर सांसद भट्ट ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है और इसी उद्देश्य से निरंतर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, NBW और धारा 82 की थी कार्रवाई

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ आरोपी दबोचा

जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं के प्रति सांसद की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए विभिन्न मुद्दों से उन्हें अवगत कराया।