उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

एसएसपी नैनीताल ने कंधों पर सजाए स्टार, दो उपनिरीक्षकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल पुलिस परिवार के लिए बुधवार का दिन गौरव और खुशी का अवसर बन गया। जनपद में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मोहम्मद यूनुस के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस लाइन नैनीताल में भव्य पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार अलंकृत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 युवतियां रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

पदोन्नति समारोह में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने लंबे समय तक पुलिस विभाग में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ सेवाएं प्रदान की हैं। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण के परिणामस्वरूप उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी भविष्य में भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लगा शिविर, दर्जनों लोगों को मिली राहत

इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में दर्दनाक हादसा, दो कारों की भिड़ंत में युवक की मौत

पीपिंग सेरेमनी का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों नवपदोन्नत निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।