उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई, दोपहिया टैक्सियों पर पुलिस का शिकंजा

ख़बर शेयर करें -

भवाली – पर्यटन सीजन के दौरान कैंची धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पर्यटन सीजन और कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पूर्व में दोपहिया टैक्सी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि उनके टैक्सी वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालित नहीं किए जाएंगे। इसके बावजूद कुछ चालक नियमों की अनदेखी करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन संचालित करते पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

गुरुवार को यातायात निरीक्षक भवाली महेश चंद्रा के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक प्लान और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा सभी वाहनों को सीज कर दिया गया।

पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए कोतवाली भवाली में दाखिल कराया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव क्षेत्र के खुरपिया फार्म में मिला महिला का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों और निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान और भावनाओं के बीच सेवानिवृत्त हुए ललिता प्रसाद भट्ट, विभाग ने दी भावभीनी विदाई