रुद्रपुर/पंतनगर – उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह रविवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्यपाल के पंतनगर आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
पंतनगर एयरपोर्ट पर अल्प विश्राम के उपरांत राज्यपाल गुरमीत सिंह नैनीताल के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। अधिकारियों ने राज्यपाल को जिले की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका स्वागत किया।

