उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में यातायात व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था के बेहतर नियमन और नियंत्रण को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एलडीए सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में व्यापार मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, अधिवक्ताओं सहित जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर गांव की सड़क का मामला पहुंचा सांसद अजय भट्ट तक, सचिव वन से की बात

बैठक के दौरान नैनीताल शहर में बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था, पर्यटक सीजन में ट्रैफिक प्रबंधन और शहर की सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न संगठनों और समिति के सदस्यों द्वारा यातायात सुधार को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

बैठक में शहर में यातायात नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा पर्यटक सीजन के दौरान ट्रैफिक संचालन को व्यवस्थित करने जैसे विषयों पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाएं, सैकड़ों लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

मंडलायुक्त दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नैनीताल जैसे पर्यटन नगरी में व्यवस्थित यातायात व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  रविवार को हल्द्वानी में बदलेगा यातायात, श्रीराम बारात के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, एडीएम सौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, नगर पालिका और परिवहन विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।