उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हल्द्वानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर वीआईपी कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं।

इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली। इस दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर सरकार का फोकस, सांसद अजय भट्ट ने गिनाईं योजनाएं

ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा एवं एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग करने को कहा गया।

आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वीआईपी मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा या अवरोध को पहले ही हटाने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में भारी बारिश: पुलिस ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट, सुरक्षित स्थानों पर भेजा

एसपी हल्द्वानी ने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और शालीन व्यवहार बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  91 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस और एसओटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

ब्रीफिंग में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।