उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हीटवेव को देखते हुए स्कूलों की नई टाइमिंग जारी, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद नैनीताल में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नई समयसारिणी लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण उद्यमिता को पंख देने की पहल, धारी में छह गांवों में लगी चौपाल; 105 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

जारी आदेश के मुताबिक यह नई व्यवस्था 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और गर्मी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं बारावफात-रक्षाबंधन, पुलिस ने पीस कमेटी संग की बैठक,अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

नई समयसारिणी के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी, जबकि कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालय इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे और वहां पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार ही विद्यालय संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मीट-मछली विक्रेताओं को खाद्य विभाग की दो टूक, गुणवत्ता से समझौता किया तो कोर्ट कार्रवाई और जुर्माना

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।