उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, सट्टा कारोबार चलाने वाले तीन आरोपी दबोचे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपये के सट्टा कारोबार का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नगर निकाय अध्यक्षों का सम्मेलन, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर बनी रणनीति

पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को एस मोड़ के पास मधुबन कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन आरोपी आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़े गए। मौके से छह महंगे मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और ₹51,100 नगद बरामद किए गए। साथ ही सट्टा संचालन में प्रयुक्त क्रेटा वाहन संख्या UP-25EL-4419 को भी सीज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि गुप्ता उर्फ झबरा निवासी दुर्गा कॉलोनी बनभूलपुरा, रोहित गुप्ता निवासी दुर्गा कॉलोनी बनभूलपुरा तथा मोहित प्रसाद निवासी नारायण नगर मुखानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट मीटर विवाद ने पकड़ा तूल, हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन के साथ आंदोलन की चेतावनी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रतिदिन लगभग 7 से 8 लाख रुपये तक का आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे थे तथा अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का सट्टा खिलाया जा चुका था।

मुख्य आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना मुखानी में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  घंटों का काम अब मिनटों में, सिडकुल में ऑटोमेशन से आई नई औद्योगिक क्रांति

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल अशोक रावत, भूपेंद्र जेष्ठा, भानु प्रताप ओली, सुरेश देवड़ी और भगवती पाठक शामिल रहे। सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया है।