उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट का वांछित गन्नू गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में इनामी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली के सरकारी अस्पताल में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी, रास्ते में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा में गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर अनुज कांत अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान

गिरफ्तार आरोपी ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू निवासी डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को देखते हुए नैनीताल में हाई अलर्ट, संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी

पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह और कांस्टेबल महबूब अली शामिल रहे।